बारामुला। कलामपुरा गुरुद्वारा कमेटी ने एतिहासिक कलामपुरा गुरुद्वारा में अपलोना राष्ट्रीय राइफल्स के सहयोग से हैदरबेग सेक्टर के तत्वावधान में शुक्रवार को बैसाखी उत्सव का आयोजन किया।
अपलोना ब्रिगेड के साथ कमांडर हैदरबेग सेक्टर ने कार्यक्रम के दौरान गुरुद्वारे में आशीर्वाद लिया। समारोह में प्रमुख स्थानीय राजनेताओं, जम्मू-कश्मीर पुलिस, बीएसएफ के वरिष्ठ अफसरों के साथ लगभग 6000 स्थानीय सिखों ने भाग लिया। स्थानीय सिख समुदाय ने बैसाखी उत्सव का आनंद उठाते हुए सेना के प्रयासों की सराहना की। संवाद