फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तुलसी माता की पूजा कर सुख शांति की कामना की

विज्ञापन
विज्ञापन
विजयपुर। क्षेत्र के लोगों ने शुक्रवार को तुलसी पूजा दिवस पर तुलसी माता की पूजा की। इस दौरान सुख शांति की कामना की। तुलसी माता के श्रद्धालु सूर्य प्रकाश, गीता देवी, सुषमा देवी आदि ने बताया कि इसे हम धूमधाम से मनाते हैं। तुलसी की पूजा अर्चना करने से घर परिवार में सुख शांति बनी रहती है। यही कारण है कि तुलसी पूजा दिवस पर हर वर्ग ने तुलसी माता की पूजा कर जल अर्पित किया और कहा कि जिस घर में तुलसी का पेड़ होता है उस घर में खुशहाली रहती है। संवाद
विज्ञापन

--------------------
तुलसी पूजन दिवस मनाया, तुलसी के पौधे लगाने को कहा
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। जिले के गुडा मुडेयां में योग वेदांत समिति की ओर से एक स्कूल परिसर में शुक्रवार को तुलसी पूजन दिवस के रूप में मनाया गया। समिति के सदस्यों ने स्कूल के बच्चों और उनके माता-पिता के साथ तुलसी माता का पूजन किया।
योग वेदांत समिति सदस्यों ने बताया कि 25 दिसंबर को तुलसी दिवस समिति पूरे देश में मनाती है। 2014 में इसकी शुरुआत की थी। तभी से इसे देश में मनाया जा रहा है। समिति लोगों को तुलसी का पौधा लगाने के लिए प्रेरित भी करती है। इससे होने वाले फायदों के बारे में भी लोगों को बताया जाता है। कार्यक्रम में विशेष अतिथि साध्वी तरुणा जो अहमदाबाद से विशेष तौर पर जहां मौजूद थीं, ने सत्संग भी किया और लोगों को भारतीय संस्कृति के बारे में प्रवचन भी दिया। समिति सदस्यों के अनुसार इस बात से तो सब वाकिफ हैं कि 25 दिसंबर के दिन क्रिसमस का त्योहार मनाया जाता है, लेकिन इस बात को शायद बहुत कम लोग जानते होंगे कि इस दिन तुलसी पूजन दिवस भी मनाया जाता है। हिंदू धर्म में इसे पूजनीय माना गया है। वही घरों में तुलसी का पौधा लगाए जाने को भी जागरूक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें