फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशीले पदार्थ की तस्करी के आरोप में तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। नशा तस्करी के अभियान में तेजी लाते हुए पुलिस ने नड क्षेत्र में नाके के दौरान नशीले पदार्थों के तस्करी के आरोप में पंजाब के तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से लगभग 70 किलोग्राम भुक्की के साथ 1.5 लाख रुपये बरामद किए हैं।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार एक ट्रक न. पीबी-11 बीयू-5846 कश्मीर की तरफ से आ रहा था। वाहन की जांच के दौरान 70 किलो भुक्की के साथ 1.5 लाख रुपये बरामद किए गए। आरोपी व्यक्तियों की पहचान जसविंदर लाल निवासी बोपाराय कलां-नकोदर, जालंधर, गुरतेज सिंह निवासी पुखोवाल-रायकोट, लुधियाना, नीरज कुमार, गढ़शंकर, होशियारपुर के रूप में हुई है। नकदी सहित कंट्राबेंड आइटम भी जब्त किए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें