फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांच का सामान लुभा रहा है लोगों को

विज्ञापन
बाड़ी ब्राह्मणा में सड़क किनारे लगी दुकान से खरीदारी करते लोग।
विज्ञापन
बाड़ी ब्राह्मणा। दीपावली पर्व जल्द ही आने वाला है। इसको लेकर लोग घर में साफ-सफाई और सजावट का खासतौर पर ध्यान रख रहे हैं। वहीं बाजारों में भी कई किस्म का सामान दुकानदारों ने सजा रखा। उसके अलावा खुले में में भी दुकानदार तमाम तरह का सामान बेच रहे हैं। इसमें कई अलग-अलग प्रकार के आइटम है। जो आने-जाने वाले लोगों को अपनी तरफ बरबस ही खींच रहे हैं। यहां कांच के सामान को ऐसे अंदाज में सजाया गया है जिसे देखते हुए लोग एक बारगी निहारते हुए खिंचे चले जाते हैं।
विज्ञापन

बाड़ी ब्राह्मणा में हाईवे के दोनों ओर कांच का सामान सजाकर लगाया हुआ है। जो आने जाने वाले लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है, जिसे लोग एक बार देखने के बाद खरीदने के लिए मजबूर हो जा रहे हैं। दीपावली पर स्वदेशी को अपनाने की होड़ लोगों में मची हुई है, जिसके तहत लोग प्लास्टिक से बनी चीजों को नजरअंदाज कर रहे हैं। ज्यादातर ध्यान लकड़ी और कांच के सामान पर दे रहे हैं, जिससे वह घर की सजावट कर रहे हैं। कांच के सामान के आइटम विभिन्न किस्म में पाए जा रहे हैं। सस्ते दामों में भी उपलब्ध हो रहे हैं जिसे हर कोई अपने घर की सजावट के लिए खरीद रहा है। दूसरी ओर रोड साइड दुकानदारों की बात करें तो उनका कहना है कि इस बार लोगों ने प्लास्टिक सामान से परहेज किया है। उसके बदले में कांच और लकड़ी का सामान ज्यादातर खरीदा जा रहा है। क्योंकि चीन निर्मित सामान भी बाजार में उपलब्ध नहीं है, जिसके चलते कांच और लकड़ी के सामान में बाजार में अपनी पकड़ बना ली है। लोग खरीदने के लिए मजबूर हो रहे हैं। कोरोना काल में जहां हर कोई घर में बंद होकर रह गया था अनलॉक होने के बाद दिवाली पहला ऐसा मुख्य त्योहार है जिसे लोग खुले दिल से मनाना चाहते हैं, जिसके लिए वह दिल खोलकर खरीदारी कर रहे हैं और बाजारों में भी कोरोना के चलते काफी रौनक देखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें