फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनन करने के आरोप में 6 वाहन सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। अवैध खनन और निर्माण सामग्री के अवैध परिवहन के खिलाफ अभियान जारी रखते हुए जिला पुलिस ने जिले में पांच डंफर और एक ट्रैक्टर सहित 06 वाहनों को जब्त किया। इनका उपयोग निर्माण सामग्री के अवैध परिवहन के लिए किया जा रहा था।
विज्ञापन

एसएसपी के अनुसार पुलिस चौकी सुपवाल की टीम ने बढेरी क्षेत्र में गश्त करते हुए दो डंपरों न. जेके 02 एएजी -0788 और जेके 02 सीबी -4363 को रोका। जो निर्माण सामग्री (रेत) का अवैध परिवहन कर रहे थे। दूसरी तरफ पुलिस चौकी रख अंब टाली की पुलिस ने पंगदौर नाका में वाहन चेकिंग के दौरान एक डंफर न. जेके 21 ई -0234 को रोका, जो निर्माण सामग्री (रेत) के अवैध परिवहन के लिए जा रहा था। पुलिस थाना विजयपुर की टीम ने रख बरोटियां में नाका लगाया। इसमें एक डंफर को जब्त किया। इसमें निर्माण सामग्री (रेत) के अवैध परिवहन किया जा रहा था। पुलिस चौकी मानसर पुलिस ने नाका लगाकर एक डंफर जेके 21 जी- 0372 को रोका। जो निर्माण सामग्री रेत का अवैध परिवहन कर रहा था को सीज कर दिया गया। इसी तरह से पुलिस चौकी उत्तरवहनी में पुलिस ने एक बिना न. ट्रैक्टर को पकड़ा, जो रेत का अवैध खनन कर रहा था। उपरोक्त मामलों में सांबा पुलिस द्वारा बाधित सभी 06 वाहनों को जब्त कर लिया गया, और कार्रवाई के लिए भूविज्ञान और खनन विभाग को मामले सौंप दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें