फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरएस पुरा के लोग मनाएं कामधेनु दीपावली

विज्ञापन
विज्ञापन
आरएस पुरा। राष्ट्रीय कामधेनु आयोग की तरफ से देशभर में चलाए जा रहे कामधेनु दीपावली अभियान को श्री राधा माधव ट्रस्ट ने समर्थन दिया है। लोगों से अपील की गई है कि वह इस साल कामधेनु दीपावली मनाएं।
विज्ञापन

आरएस पुरा में आयोजित प्रेसवार्ता में श्री राधा माधव ट्रस्ट के चेयरमैन महंत राजेश बिट्टू ने कहा कि राष्ट्रीय कामधेनु आयोग द्वारा लोगों को इस साल कामधेनु दीपावली मनाने का अभियान चलाया जा रहा है। ट्रस्ट द्वारा पूरा समर्थन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आयोग द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान का मकसद है कि इस साल लोग गौ माता के गोबर से बने दीपक जलाएं तथा गोबर से बनी मां लक्ष्मी तथा गणेश की प्रतिमा की पूजा करें। उन्होंने कहा कि गौ माता में हिंदू धर्म के अनुसार 33 करोड़ देवी देवताओं का वास होता है। ऐसे में अगर लोग गौ माता के गोबर से बने दीपक का दीपावली पर इस्तेमाल करते हैं तो लोगों पर 33 करोड़ देवी देवताओं का आशीर्वाद मिलेगा। उन्होंने बताया कि आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. वल्लभ भाई कथारिया की अध्यक्षता में देशभर में चलाए जा रहे इस अभियान से जम्मू कश्मीर के लोग भी जुड़े। ताकि इस बार हम दीपावली एक अलग तरीके से मना कर इसे यादगार बना सकें। इस अवसर पर ट्रस्ट के अन्य पदाधिकारी भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें