फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दाता दलपत राय के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब

विज्ञापन
विज्ञापन
दोमाना। मढ़ विधानसभा क्षेत्र के मकवाल में स्थित दाता दलपत राय देव स्थान पर सलारिया राजपूत बिरादरी की अर्ध वार्षिक मेल सोमवार को धूमधाम से मनाई गई। इसमें बिरादरी के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेकर दरबार में हाजिरी लगाई और माथा टेक आशीर्वाद प्राप्त किया।
विज्ञापन

देव स्थान में यह धार्मिक कार्यक्रम सुबह 10 बजे शुरू हुआ। सबसे पहले हवन करने के साथ ही पूजा-अर्चना की गई। बाद में बिरादरी के लोगों के लिए भंडारा लगाया गया। वहीं, दोपहर के समय बिरादरी की कार्यकारी कमेटी की बैठक हुई, जिसमें पदाधिकारियों ने विभिन्न मुद्दों पर मंथन किया। इस दौरान उन्होंने बिरादरी के लोगों से धार्मिक कार्यक्रमों में बच्चों को भी साथ लाने की अपील की। बताया कि ऐसा करने से उन्हें बिरादरी की परंपरा और रीति-रिवाजों के बारे में जानकारी मिलेगी। बैठक में कमेटी के सदस्य करनैल सिंह, रघुवीर सिंह, राम सिंह, गुलाब सिंह, सतपाल सिंह और विकास सिंह आदि मौजूद रहे। पदाधिकारियों ने बताया कि कोरोना के चलते ज्यादा भीड़ एकत्रित नहीं की गई। यह देवस्थान पांच सौ साल पुराना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें