फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुंजवां में धूमधाम से मनाई गई चाढ़क बिरादरी की वार्षिक मेल

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। हर बार की तरह इस बार भी शिवरात्रि के उपरांत पहले रविवार को चाढ़क बिरादरी की वार्षिक मेल शिव मंदिर सुंजवां में धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन बिरादरी के अध्यक्ष राकेश चाढ़क की अध्यक्षता में हुआ। इस अवसर पर बिरादरी के पूर्व अध्यक्ष राजीव चाढ़क एवं पूर्व मंत्री गुलचैन सिंह चाढ़क मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन

यह स्थान करीब दो सौ साल पुराना है। जानकारी के अनुसार यह मंदिर महाराजा रणवीर सिंह के शासनकाल में बना था। मंदिर के साथ एक तलाब भी है। इस अवसर पर दाता रणपत देव स्थान के अध्यक्ष स्वर्ण सिंह चाढ़क, जलो चक के पूर्व सरपंच जसपाल सिंह चाढ़क, बिरादरी के मुख्य सलाहकार जगदेव सिंह चाढ़क बुद्धि सिंह चाढ़क, फतेह सिंह चाढ़क और नरेंद्र सिंह चाढ़क आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें