फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय को किया याद

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। पंडित दीन दयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को भाजपा ने समर्पण दिवस के रूप में मनाया। इस दौरान उनके कार्यों को याद किया।
विज्ञापन

भाजपा मुख्यालय त्रिकुटा नगर में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय को महान विचारक बताते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि वह भाजपा के लिए हमेशा प्रेरणा का स्त्रोत रहेंगे। पंडित दीन दयाल उपाध्याय के आर्थिक दर्शनशास्त्र की तत्कालीन सरकारों ने भी सराहना की।
उन्होंने कहा कि पंडित दीन दयाल ने ऐसे भारत की परिकल्पना की थी, जिसमें कोई भेदभाव न हो। किसी को प्रताड़ना न सहनी पड़े। अंतोदय जिसमें आखिरी पंक्ति में खड़े आखिरी व्यक्ति को भी सरकारी योजनाओं का लाभ मिले, यह पंडित दीन दयाल उपाध्याय चाहते थे। केंद्र की मोदी सरकार उनके दिखाए रास्ते पर ही चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद जुगल किशोर शर्मा ने कहा कि पंडित दीन दयाल उपाध्याय सच्चे राष्ट्रभक्त होने के साथ महान विचारक भी थे। वह गरीब, दबे कुचले वर्ग और महिलाओं को समान अधिकार देने के पक्षधर थे। मोदी सरकार उनकी परिकल्पना को ही आगे बढ़ाने का काम कर रही है। इस अवसर पर महासचिव संगठन अशोक कौल, प्रेम गुप्ता आदि ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें