फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देशहित की भावना के साथ काम करती है भाजपा: कौल

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। भाजपा मुख्यालय में शुक्रवार को प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना व अन्य नेताओं की मौजूदगी में हुए कार्यक्रम में नेशनल कांफ्रेंस के कई नेता व पंच और सरपंच भाजपा में शामिल हुए।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान रवींद्र रैना ने कहा कि भाजपा के सुशासन और सबका साथ, सबका विश्वास और सबका विकास के नारे पर हो रहे काम से आकर्षित होकर सभी वर्गों से प्रमुख लोग पार्टी में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि इससे पार्टी और मजबूत होगी। उपाध्यक्ष सुरजीत सिंह सलाथिया ने कहा कि भाजपा समाज के प्रत्येक वर्ग के विकास को सुनिश्चित करती है।
महासचिव संगठन अशोक कौल ने कहा कि भाजपा देशहित की भावना के साथ काम करती है। यहां पर आम कार्यकर्ता भी पार्टी में अध्यक्ष बन सकता है। वरिष्ठ नेता देवेंद्र सिंह राणा ने कहा कि मोदी सरकार देशहित व जन कल्याण की भावना के साथ फैसले लेती है।
विज्ञापन

पार्टी में शामिल होने वालों में नेकां के अल्संख्यक सेल के संयोजक अनिल धर, अविनाश दत्ता, सरपंच बूटी सिंह, पुलवामा के सरपंच मनोज पंडित, सरपंच जगदीश सिंह, पंच राजिंद्र कुमार, पंच बाबा राम, महेश धर, जोगेंद्र सिंह आदि शामिल रहे। इस अवसर पर सचिव अरविंद्र गुप्ता, कार्यालय सचिव तिलक राज गुप्ता, मीडिया सचिव डा. प्रदीप महोत्रा, जिला विकास परिषद के सदस्य इकबाल मलिक आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें