फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथवार में हवन-पूजन, कोरोना से मुक्ति की कामना

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। वसंत पंचमी से सप्ताह भर पहले मथवार स्थित बाबा बल्लो देव तीर्थस्थान पर शनिवार को हवन पूजन कर कोरोना से मुक्ति की कामना की गई। 121 ब्राह्मणों ने वेद मंत्रोच्चार के बीच आहुतियां दी गईं। प्रति वर्ष ब्राह्मण पूजन कार्यक्रम आयोजित होता है। इस बार कोरोना की वजह से 121 ब्राह्मणों का बुलाया गया था।
विज्ञापन

महंत यश पाल शर्मा के अनुसार हर बार की तरह इस बार भी वसंत पंचमी धूमधाम से मनाया जाएगा। कोविड प्रोटोकॉल का ध्यान रखते हुए इस बार यह फैसला किया गया है कि श्रद्धालु दर्शन करने के बाद प्रसाद घर ले जाकर चखेंगे। कोविड को ध्यान में रख इस बार यात्रियों को रुकने की अनुमति नहीं होगी। श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे दर्शन कर प्रसाद लें और परिसर में अधिक समय तक न रुकें। लगभग 3 घंटे तक चले इस हवन तथा मंत्रोच्चारण से आसपास का पूरा माहौल भक्तिमय हो गया था।
बिना मास्क प्रवेश की नहीं होगी अनुमति
तीर्थस्थान पर बिना मास्क के प्रवेश की किसी को भी अनुमति नहीं दी जाएगी। इसके साथ ही सैनिटाइजर का भी इस्तेमाल किया जाएगा। महंत यशपाल शर्मा ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे कम से कम संख्या में पहुंचे ताकि कोरोना नियमों का पालन किया जा सके। शनिवार को जिला प्रशासन ने विभिन्न विभागों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान प्रबंधन से अपील की गई कि वे अपने यहां कोरोना उपयुक्त व्यवहार का पालन सुनिश्चित कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें