फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलाकारों ने बिखेरी डुग्गर लोक संस्कृति की छटा

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। झमाझम बारिश के बीच शनिवार को आइकॉनिक वीक उत्सव का बिक्रम चौक स्थित कला केंद्र से रंगारंग कार्यक्रम के साथ आगाज हुआ। पारंपरिक वेशभूषा में कलाकारों ने डुग्गर प्रदेश की लोक संस्कृति की छटा बिखेरी। इसके साथ ही लोक नृत्य पर बेहतरीन प्रस्तुतियां देकर लोगों का मन मोह लिया। हालांकि बारिश के कारण कला केंद्र से जरनल जोरावर सिंह सभागार तक सांस्कृतिक रैली का आयोजन नहीं हो सका है।
विज्ञापन

आइकॉनिक वीक के तहत जम्मू यूनिवर्सिटी स्थित जरनल जोरावर सिंह सभागार में डोगरी, पहाड़ी और कुड नृत्य के साथ बसोली पेंटिंग, गुर्जर और खानाबदोश समुदाय की संस्कृति से जुड़े चित्रों की प्रदर्शनी लगाई गई, जसमें समृद्ध लोक संस्कृति और रीति रिवाज से रूबरू होने का मौका मिला है। सभागर में डोगरी नृत्य पर प्रस्तुतियां देते हुए कलाकारों ने डुग्गर प्रदेश में शादी में होने वाले नृत्य को प्रस्तुत किया। साथ ही उधमुपर और बसोहली से आए कलाकारों ने पहाड़ी और कुड नृत्य प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में डिवकॉम जम्मू राघव लंगर, नगर निगम मेयर चंद्र मोहन गुप्ता ने शिरकत कर कलाकारों की सराहना की। इस दौरान पर्यटन निदेशक जम्मू विवेकानंद राय ने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव के तहत 23 से 29 अक्तूबर जम्मू संभाग के विभिन्न जिलों में आइकॉनिक वीक का आयोजन किया जा रहा है।
संतूर वादक राहुल शर्मा ने किया मंत्रमुग्ध
आइकॉनिक वीक के तहत टीचर भवन गांधीनगर में प्रसिद्ध संतूर वादक राहुल शर्मा ने शानदार प्र्रस्तुति दी। मुंबई में जन्मे और मूलरूप से जम्मू के रहने वाले हैं। कार्यक्रम में काफी संख्या संगीत प्रेमी पहुंचे और कार्यक्रम का लुत्फ उठाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें