फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छठ महापर्व : खरना पूजा संपन्न, पहला अर्घ्य आज

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। शहर में भी छठ महापर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। छह पूजा को लेकर शहर के विभिन्न बाजारों में रौनक है। बाड़ी ब्राह्मणा, डिग्याना, त्रिकुटा नगर, नई बस्ती और छन्नी में छठ को लेकर दुकानें सजी है। शुक्रवार को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। शाम को व्रती नदी या तालाब के किराने सूर्य को अर्घ्य देंगे और शनिवार सुबह उदय होते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत संपन्न करेंगे। वीरवार को रसियाव रोट के साथ व्रतियों ने खरना पूजा की। इस दौरान रात को व्रतियों ने खीर और रोटी का प्रसाद चढ़ाया। छह व्रत बुधवार को नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ था।
विज्ञापन

वीरवार को व्रतियों ने बाजारों में खरीदारी की। इस दौरान लोगों में सूूर्य को अर्घ्य देने में उपयोग होने वाली पूजा सामग्री खरीदी। प्रवासी बहुल क्षेत्रों में छठ महापर्व पर रौनक है। लोगों के घरों में छठी माई के गीतों से महौल भक्तिमय है। पिछले कुछ वर्षों से शहर में छठ महापर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। शहर में रहने वाले हजारों की संख्या में यूपी और बिहार के लोग इस पर्व को पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ मनाते हैं। शुक्रवार को डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। इसके लिए बिक्रम चौक स्थित तवी नदी और नहर पर व्रतियों की भीड़ रहेगी। हालांकि कोरोना संक्रमण के कारण इस बार सामूहिक कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें