फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खौड़ में संत कबीर का प्रकाश उत्सव धूमधाम से मनाया गया

विज्ञापन
खौड़ मे आज सन्त कबीर का 624वां प्रकाश उत्सव धूमधाम से मनाया गया
विज्ञापन
ज्यौड़ियां। संत कबीर भवन खौड़ में मंगलवार को संत कबीर का प्रकाश उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर हजारों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन

संत कबीर दास के प्रकाश दिवस पर कबीर मंदिर में श्रद्धालुओं का जमघट हुआ। पूजा अर्चना के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर में पहुंचे। वहीं कमेटी के सदस्यों ने लोगों में प्रसाद बांटा। इस मौके पर मेघ बिरादरी के प्रधान नाथ राम ने कहा कि संत कबीर सभी वर्ग के लोगों के चहेते हैं, क्योंकि उन्होंने सभी को एकता व भाईचारे का संदेश दिया। आज जम्मू-कश्मीर व देश के कई भागों में हालात अच्छे नहीं हैं। वहां सौहार्द कायम करने के लिए हमें संत कबीर के दिखाए मार्ग पर चलना होगा। साथ ही उन्होंने बताया कि कबीर जी की वाणी समाज को सच्चाई का आइना दिखाती है। हमें गुरुजी की वाणी की वाणी का अर्थ समझना चाहिए।
इसमें नेकी, मानवता व भाईचारा की साफ झलक दिखाई पड़ती है। इसलिए आज के दौर में कबीर जी की वाणी की हर ओर जरूरत है। उन्होंने संत कबीर जी के प्रकाश दिवस पर लोगों को बधाई दी और उनके दिखाए मार्ग पर चलने की अपील की। इस मौके पर हंसराज, सरपंच शाम लाल, सरपंच तरसेम लाल, समाजसेवी डॉक्टर पुरुषोत्तम, प्रधान शनकार, अरुण राधा अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

संत कबीर की जयंती पर छबील लगाई
आरएस पुरा। मुंसिफ कोर्ट बाजार कमेटी के प्रधान कामरेड मनदेव सिंह की अध्यक्षता में संत कबीर दास की जयंती पर मंगलवार को छबील लगा लोगों को जलपान कराया। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष सतपाल पप्पी मुख्य अतिथि रहे। जिन्होंने संत कबीर की तस्वीर पर माला पहनाकर उनके जीवन पर विचार रखे।
उन्होंने कहा कि संत कबीर भारतीय संत परंपरा का महान संवाहक थे। जिन्होंने समाज को रोशनी दिखाई। कमेटी के प्रधान कामरेड मनदेव सिंह ने कहा कि संत कबीर रूहानी संत थे, जिन्होंने समाज को संगठित करने का रास्ता दिखाया। संत कबीर की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। छबील में दिन भर राहगीरों को शरबत व ब्रेड और चने का स्टाल लगा जलपान कराया। संवाद
रामगढ़ में श्रद्धा के साथ मनाई गई संत कबीर जयंती
रामगढ़। विभिन्न गांवों में संत कबीर दास की जयंती मनाई गई। ग्रामवासियों ने कबीर दास के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
भाजपा रामगढ़ इकाई ने भी संत कबीर दास जयंती मनाई। इस मौके पर डॉक्टर पंकज भगत ने कहा कि कबीर दास 15वीं सदी के भारतीय रहस्यवादी कवि और संत थे। वे हिंदी साहित्य के भक्ति कालीन युग में परमेश्वर की भक्ति के लिए एक महान प्रवर्तक के रूप में उभरे। वे सर्वोच्च ईश्वर में विश्वास रखते थे। उन्होंने समाज में फैली कुरीतियों, कर्मकांड, अंधविश्वास की निंदा की और सामाजिक बुराइयों की कड़ी आलोचना भी की। इस अवसर पर पूर्व प्रिंसिपल कुलदीप राज, सरपंच भारत भूषण, हरवंश भगत, बलविंदर भगत, अनिल कुमार आदि उपस्थित थे। संवाद
संत कबीर दास को याद किया
विजयपुर। संत कबीर दास की जयंती मंगलवार को धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर मंदिरों में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें लोगों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया, और संत कबीर दास को याद किया। इस मौके पर आम आदमी पार्टी के नेता राजेश पडगोतर ने साथियों के साथ संत कबीर दास की प्रतिमा पर पुष्पांजलि की। उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि संत कबीर दास ने भाईचारे का संदेश दिया। यही कारण है कि आज देश की जनता उनको याद कर रही है। संवाद
संत कबीर वाणी का गुणगान कर भक्तों को धन्य किया
बिश्नाह। संत कबीर मंदिर में कबीर जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें आए संतों ने कबीर वाणी का गुणगान कर भक्तों को धन्य किया। कमेटी की तरफ से कई मेधावी छात्रों को संत कबीर की तस्वीर भेंट कर सम्मानित किया गया। लोगों से आह्वान किया गया कि शांति भाईचारा एकता बनाए रखें।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य रूप से पहुंचे महंत चांदी राम ने संत कबीर वाणी गाकर भक्तों को मंत्रमुग्ध किया। उन्होंने कहा कि संत कबीर के श्लोकों से हमें यही उपदेश मिलता है कि कभी भी एक दूसरे के प्रति भेदभाव न करें। हमेशा एकता भाईचारे का संदेश लेकर ही एक-दूसरे से मिलें, तभी संतों द्वारा कहे वचनों को हम अमलीजामा पहना सकते हैं। महंत रामपुरी ने लोगों को कबीर वाणी गाकर आनंदित किया। इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष बिहारी लाल भगत, जोगिंदर लाल भगत, सतपाल भगत, राजू राम, तीर्थ राम, बनारसी दास सहित कई लोग मौजूद थे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें