विशनह उप जिला अस्पताल में कार और स्कूटी की टक्कर में घायल स्कूटी सवार का इलाज करते डॉक्टर
- फोटो : RSPURA
बिश्नाह। थाने के निकट मंगलवार को एक कार और स्कूटी में टक्कर हो गई। इसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा उस समय हुआ जब कार चालक गाड़ी को तेज रफ्तार से ले जा रहा था और सामने से आ रही स्कूटी को टक्कर मार दी, जिसमें स्कूटी सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंचे लोगों ने घायल को बिश्नाह उपजिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जीएमसी जम्मु रेफर कर दिया। उसकी पहचान अमित भगत पुत्र किशोर कुमार निवासी सरवाल जम्मू के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद