फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शनि देव का दरबार 300 किलो पीतल से सजाया

विज्ञापन
तीन सौ किलों पीत्तल से सजाया गया शनि-धाम
विज्ञापन
ज्यौड़ियां। तहसील के मुख्य बाजार में स्थित शनि धाम को सजाने के लिए छह माह से चल रहे गोल्डन वर्क के कार्य को अंतिम रूप दे दिया गया है। जानकारी के अनुसार इसके लिए 300 किलो पीतल लगाकर दरबार सजाया गया है।
विज्ञापन

बता दें कि यह कार्य 6 माह से चल चल रहा था, जो अब पूरा हो चुका है। इस दौरान लगभग पांच लाख रुपये का खर्च आया है। इनके कारीगर अमृतसर से आए थे। शनि देव सेवा समिति के अध्यक्ष अभिषेक गुप्ता ने पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि ज्यौड़ियां में स्थित शनि धाम में समिति की ओर से दरबार में गोल्डन वर्क का कार्य शुरू किया था। इसका शुक्रवार को समापन हो चुका है। उन्होंने कहा कि यह कार्य नगरवासियों के सहयोग से पूर्ण हुआ है। जबकि इस मंदिर के साथ लाखों श्रद्धालुओं की आस्था है। ऐसे में यह कार्य पूरा होने के बाद श्रद्धालुओं में खुशी है।
शनि धाम जम्मू-कश्मीर के विभिन्न शनि मंदिरों में से अब तक का सबसे प्रमुख मंदिर बन चुका है। जहां विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा स्थापित की गई है। इसकी ऊंचाई 39 फीट से अधिक है। इसे इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में भी दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं ने समिति द्वारा कराए गए कार्य की सराहना की। बधाई देते हुए कहा कि शनि धाम ज्यौड़ियां में समिति की ओर से विभिन्न कार्य श्रद्धालुओं के लिए किए जा रहे हैं ताकी श्रद्धालुओं की आस्था इस मंदिर के साथ बनी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें