शहीद को श्रद्धांजलि देते हुये एसडीएम खौड व परिजन
ज्यौड़ियां। सरकारी मिडिल स्कूल बटल अब शहीद सिपाही सुदेश कुमार शर्मा सेना मेडल के नाम से जाना जाएगा। स्कूल के नामकरण को लेकर सोमवार को स्कूल में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें शहीद के परिजनों, बच्चों, स्कूल का स्टाफ, प्रशासनिक अधिकारियों सहित क्षेत्र के कई प्रमुख लोगों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत में राष्ट्रीय ध्वज फहरा कर राष्ट्रगान गाया और शहीद को याद किया।
इस मौके पर शहीद के माता पिता तथा पत्नी ने बताया कि आज हमारे लाडले को सच्ची श्रद्धांजलि मिली है। आज हमें फख्र महसूस हो रहा है। इसको लेकर हम प्रशासनिक परिषद के बहुत आभारी हैं। डीडीसी भलवाल ब्राहमणा भूषण बराल ने बताया कि शहीद के नाम पर स्कूल का नाम रखे जाने की इस सोच का सरकार तथा प्रशासनिक परिषद का धन्यवाद करते हैं। एसडीएम अनिल कुमार ठाकुर, शहीद की पत्नी वैष्णो देवी, शहीद का बेटा प्रिंस, बेटी अकांक्षा, समाजसेवी व भाजपा नेता सुरेश शर्मा, मास्टर यशपाल शर्मा, सेना के अधिकारी सहित अन्य उपस्थित रहे।
(1) शहीद को श्रद्धांजलि देते हुये सेना के अधिकारी
(2) शहीद का फोटो
(3) शहीद को श्रद्धांजलि देते हुये एसडीएम खौड व परिजन