फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद सिपाही रंजीत सिंह चिब को याद किया

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्यौड़ियां। उधमपुर के लापरी गूल क्षेत्र में आतंकियों से लोहा लेते शहीद हुए खौड़ के सपूत सिपाही रंजीत सिंह चिब का शहीदी दिवस बुधवार को मनाया गया। इस अवसर पर थाना प्रभारी बलविंदर सिंह भाऊ मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन

ज्यौड़ियां-खौड़ मार्ग पर गांव खौड़ कैंप के पास बनाई गई शहीद की स्मृति स्थान पर शहीद के परिजनों ने कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर क्षेत्र के लोगों ने भी बढ़चढ़ कर भाग लिया। इसमें शहीद के परिजनों सहित व्यापार मंडल प्रधान सतीश रैना, पार्षद दीपक सिंह भाऊ, उपप्रधान एमसी दर्शन सिंह, पार्षद सुभाष सिंह आदि उपस्थित रहे। हम बता दें कि शहीद रंजीत सिंह चिब सेना की 14 डोगरा का जवान था। शहादत के समय वह 31 आरआर में तैनात था और 15 दिसंबर 2005 को उधमपुर के लापरी (गूल) क्षेत्र में आतंकियों से लोहा लेते हुए प्राणों की आहुति दी थी। तभी से जहां पर शहीद सिपाही रंजीत सिंह चिब का शहीदी दिवस मनाया जाता है। बुधवार को शहीदी दिवस के मौके पर परिजनों थाना प्रभारी तथा क्षेत्र के लोगों ने शहीद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर याद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें