परगवाल। सीमा चौकी गडखाल में बुधवार को बीएसएफ की 171 वीं वाहिनी ने एक कार्यक्रम का आयोजन कर स्थानीय लोगों के साथ दिवाली मनाई। इस मौके पर द्वितीय कमान अधिकारी टी. मोहन और डिप्टी कमांडेंट अर्जुन सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
इस मौके पर 2005 में कश्मीर में शहीद हुए सीमा सुरक्षा बल के जवान गोपाल शर्मा की पत्नी शक्ति देवी ने दीप जलाकर इस दिन को यादगार बनाया। डिप्टी कमांडेंट अर्जुन सिंह ने शहीद के जीवनी पर रोशनी डालते हुए जवानों में जोश भरा कार्यक्रम के आखिर में जवानों ने स्थानीय लोगों के साथ पटाखे जलाकर दिवाली मनाई। इस मौके पर सरपंच कश्मीर सिंह, चौकी प्रभारी आरएस परिहार, सब इंस्पेक्टर जोशी, सब इंस्पेक्टर संदीप कुमार समेत कई जवान और स्थानीय लोग मौजूद रहे।