बिलावर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं ने बिल्केश्वर महादेव मंदिर में दीपावली मनाई। आरएसएस के जिला प्रचारक मोहिंदर कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मंदिर के प्रांगण में दीये जलाए। प्रचारक ने बताया कि दीपावली के शुभ अवसर पर बृहस्पतिवार को पूरे मंदिर को कार्यकर्ताओं की ओर से सजाया जाएगा। इस मौके पर आरएसएस के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद