फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौनी बाबा को बनाया गया महंत

विज्ञापन
महंत मौनी बाबा।
विज्ञापन
अखनूर। कस्बे के श्रीराम मंदिर पूली वाले मंदिर में मौनी बाबा की महंती और मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महामंडलेश्वर रामेश्वर दास की अगुवाई में तमिलनाडु, दिल्ली, मथुरा, गया, से साधु समाज के महंत, साधुओं ने भाग लिया।
विज्ञापन

रविवार सुबह मंदिर में निर्माण के लिए भूमि पूजन किया गया। इसके बाद मंत्रोच्चारण से मौनी बाबा की महंती की रस्म अदा की गई। उपस्थित साधुओं ने मंदिर की महंती की स्वीकृति दी। साधुओं और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित कर आशीर्वाद लिया।
महामंडलेश्वर रामेश्वर दास ने बताया कि ऐतिहासिक श्रीराम मंदिर पूली वाले महंत गणेश दास के स्वर्गवास होने पर साधु समाज के समाता साधुओं की उपस्थित से मौनी बाबा को मंदिर के महंत बनाया गया है। इस पर पूरे मंत्रोच्चारण के बाद उन्हें गद्दी सौंपी गई। मंदिर कमेटी के सदस्य अशोक शास्त्री ने बताया मंदिर के निर्माण के लिए भूमि पूजन के साथ मौनी बाबा की महंती पुरी श्रद्धा और आस्था के बीच संपन्न हुआ, जिसमें सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं और साधुओं ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर मंदिर कमेटी के अध्यक्ष शिव सराफ, शिव महाजन, पुरुषोत्तम शर्मा, सुभाष लंगर, रामघन गुप्ता, पवन शर्मा, किशोर कुमार, कुलदीप शर्मा आदि मौजूद थे।
4 भनह्लह्लड्डष्द्धद्वद्गठ्ठह्लह्य
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें