ज्यौड़ियां। छंब विधानसभा क्षेत्र की पंचायत लोअर पलांवाला के मोहल्ला टीटीपी के शहीद सिपाही विक्रम सिंह के शहीदी दिवस पर श्रद्धांजलि देने के लिए परिजनों की तरफ से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। आल इडियां भाऊ बिरादरी के प्रधान, भाजपा केवरिष्ठ नेता व भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नरेंद्र सिंह भाऊ ने भी श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
गौरतलब है कि विक्रम सिंह नौ सितंबर 2010 में श्रीनगर में तैनात थे। इस दौरान आतंकवादियों से लोहा लेते हए शहीद हो गए थे। शहादत को याद करते हुए परिजनों और क्षेत्र के लोगों की तरफ से हर साल स्मारक पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। मौके पर तहसीलदार खौड़ सुदेश कुमार शर्मा, थाना प्रभारी खौड़ बलविंदर सिंह, पार्षद दीपक सिंह भाऊ, पंच राकेश सिंह, पुलिस चौकी प्रभारी पलांवाला, सरपंच मनजीत सिंह आदि मौजूद रहे।