ज्यौड़ियां। आजादी की 75 वीं वर्षगांठ का उत्सव आजादी महोत्सव देश भर में मनाया जा रहा है। इसी के अंतर्गत मंगलवार को खौड़ में स्वच्छता अभियान और साइकिल रैली का आयोजन किया गया। इसमें एसडीएम अनिल कुमार ठाकुर मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बीडीसी अध्यक्ष बलबीर सिंह भाऊ, सरपंच पठान सिंह मनहास सहित अन्य कई लोग उपस्थित रहे। जिन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ खौड़ में स्वचछता अभियान चलाया और साइकिल रैली निकाल कर क्षेत्र के लोगों को सफाई बनाए रखने और आपसी भाईचारा कायम रखने का संदेश देते हुए जागरूक किया। साइकिल रैली में क्षेत्र के युवाओं ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। यह महोत्सव 14 अगस्त तक जारी रहेगा। इससे पहले खौड़ में वॉलीबाल मैच भी कराया गया।
एसडीएम ने बताया कि महोत्सव के आयोजन का उद्देश्य युवाओं को स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के लिए प्रोत्साहित करना और नशीली दवाओं से संबंधित समस्याओं से मुक्त होना और युवाओं में राष्ट्रवाद की भावना बढ़ाना है। इस मौके पर तहसीलदार सुदेश कुमार शर्मा, थाना प्रभारी बलविंदर सिंह भाऊ सहित अन्य कई अधिकारी उपस्थित रहे।
मरालिया पंचायत ने कराई साइकिल रेस
मीरां साहिब। गांव मरालिया पंचायत की ओर से मंगलवार का साइकि ल रेस कराई गई। इसमें काफी संख्या में बच्चों सहित युवाओं ने हिस्सा लिया। सरपंच अंजूरानी, नायब सरपंच हरदेव सिंह ने झंडी दिखा रवाना किया।
बच्चों व युवाओं में साइकिल रेस को लेकर काफी उत्साह देखा गया। सरपंच ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिता का आयोजन करने का मकसद बच्चों व युवाओं को खेलों में रुचि लेने पर उनकी प्रतिभा उजागर करना है। ताकि बच्चे खेल प्रतियोगिता में शामिल हों। गांव कृष्णा नगर से आरंभ हुई रेेस मरालिया के सरकारी डाक बंगले से होते हुए गांव कृष्णा नगर में संपन्न हुई। रेस में जगमीत सिंह कपूर प्रथम, अमन घई द्वितीय व हर्ष सिंह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। उन्हें पंचायत की ओर से पुरस्कृत किया गया।
समाजसेवी ओपी रैणा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की हर पंचायत में खेल का मैदान होना चाहिए, ताकि युवा खेलो में हिस्सा ले सकें। इस दौरान पंच मनमोहन कुमार, रजनीश रामपाल, विरेंद्र कुमार, मीनू शर्मा, नीलम शर्मा, रूचि डोगरा, राजेंद्र कौर सहित अन्य पंच भी मौजूद रहे।
पलांवाला में क्रिकेट मैच खेला गया
ज्यौड़ियां। एचएसएस पलांवाला में मंगलवार को आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में पजंतूत तथा सामोआ की टीम के बीच क्रिकेट मैच खेला गया। पजंतूत की टीम ने 59 रन से मैच जीत लिया। बता दें कि खौड़ में भी इस उत्सव को जोर शोर से मनाया जा रहा है। खौड़ में आजादी के महोत्सव को आगे बढ़ाते हुए खेल मुकाबले, पौधरोपण, साफ सफाई, साइकिल रैली आदि कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। संवाद