जम्मू संभाग के जिला सांबा के विजयपुर में पुलिस ने एक अपराधी को गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक पिस्टल बरामद की गई है। मामले में पुलिस आगामी जांच कर रही है।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने जम्मू कश्मीर के सांबा जिले में एक अपराधी को गिरफ्तार किया और उसके पास से एक पिस्तौल बरामद की गई है। अपराधी नारायण शर्मा उर्फ शुना को ले जा रहे वाहन को विजयपुर में नियमित जांच के दौरान रोका।
उसके पास से एक पिस्तौल व दो कारतूस बरामद किये गये. पुलिस ने कहा कि विजयपुर पुलिस स्टेशन में शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है।