फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी की हत्या कर बैडशीट में लपेट दी लाश

Thu, 15 Jan 2015 08:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के जानीपुर इलाके में एक महिला की उसके पति ने गला घोंट कर हत्या कर दी। इसके बाद मौके से फरार हो गया। मारने के बाद हत्यारे पति ने अपने पिता को हत्या के बारे बता दिया। पिता ने महिला के जीजा का सूचित किया।
विज्ञापन


वीरवार को महिला का जीजा अपने कुछ रिश्तेदारों के साथ महिला के घर पुलिस लेकर पहुंचा। यहां कमरे का ताला तोड़ कर शव बरामद किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और महिला का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिवार वालों को सौंप दिया।

महिला शशिकला (29) निवासी दचन, किश्तवाड़, मौजूदा निवासी पांपोश कालोनी, सेक्टर दो, जानीपुर में अपने पति के साथ रहती थी। मृतका शहजर कौल के घर में पिछले एक साल से अपने पति रमेश ठाकुर के साथ किराये पर रह रही थी। मकान मालिक परिवार के साथ मकर संक्रांति मनाने के लिए हिमाचल प्रदेश गए हुए थे।
विज्ञापन


शशिकला के जीजा राकेश कुमार ने बताया कि तीन दिन पहले शशि का पति रमेश ठाकुर तीन महीने के बाद घर लौटा था। यहां मंगलवार की रात उसने घर में किसी के न होने का फायदा उठाकर महिला को मार दिया। महिला के गले को दुपट्टे से घोंटा गया।

इसके बाद उसके हाथ और पैर बांधकर बेडशीट में लपेट कर बेड के नीचे लाश को छुपा दिया। बुधवार को हत्यारे रमेश ने मुंबई में रहने वाले अपने पिता को फोन पर बताया कि उसने अपनी पत्नी को मार दिया है। वीरवार को मृतका का जीजा राकेश अपने तीन अन्य रिश्तेदारों के साथ पुलिस को लेकर मौके पर पहुंचा।

घर में कोई मौजूद नहीं होने की वजह से गेट फांद कर पुलिस घर में घुसी। डबल स्टोरी मकान के ऊपर के फ्लोर पर बनाए मकान में शशिकला रहती थी। पुलिस ने दरवाजे का ताला तोड़ा और जांच के बाद बेड के नीचे से शव को बरामद किया। एसएचओ मंजूर कोहली ने बताया कि पुलिस ने पति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी फरार है, जिसकी पहचान की जा रही है।

मृतक की एक सात साल की लड़की और पांच साल का लड़का भी है। नौ साल पहले इनकी शादी हुई थी। दोनों बच्चे किश्तवाड़ दचन में दादी के पास रहते हैं। जानीपुर में दोनों अकेले रहते हैं। सूत्रों की मानें तो दोनों में पारिवारिक झगड़े चलते रहते थे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें