नगरोटा के जगती टाउन के पास हाईवे पर सोमवार को देर शाम सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जीएमसी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। हादसा बाइक के फिसलने से हुआ। मृतक युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखा गया है। युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
जानकारी के बथियां के रहने वाले बंटी कुमार और जगती के केवल कुमार अपने घर की ओर जा रहे थे, तभी उनका बाइक बीच सड़क पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बाइक इतनी बुरी तरह से फिसली कि दोनों गिर पड़े।
एक युवक का सिर डिवाइडर से जा टकराया। इससे उसके सिर पर गंभीर चोटें आईं। दोनों को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। जहां बंटी को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि रात तक केवल का उपचार चल रहा था। पुलिस ने इसे लेकर केस दर्ज कर लिया है। हाईवे पर हर रोज हादसे हो रहे हैं। वाहनों की तेज गति हादसों को न्योता दे रही है।