जम्मू पठानकोट राष्ट्रीय राज मार्ग पर ठंडी खुई के नजदीक कार और बाइक टक्कर में महिला की मौत हो गई और उसका पति व बेटा घायल हो गया। जानकारी के अनुसार बाइक पर सोमनाथ (42), उनकी पत्नी आशा कुमारी (33) व बेटा शुभम कुमार (14) निवासी वटालियां सांबा सवार थे।
इस बीच, एक कार से बाइक की टक्कर हो गई। हादसे के दौरान कई लोग घटनास्थल पर पहुंचे। कार चालक और अन्य लोगों की मदद से तीनों को एक्सीडेंटल अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में डाक्टरों ने आशा कुमार को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायलों को जीएमसी रेफर किया गया। पुलिस की मामले में जांच जारी है।