फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिर क्यों, फंदे पर झूल गई लैब असिस्टेंट

Sun, 10 Aug 2014 10:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू के दोमाना थाना अंतर्गत मुट्ठी इलाके में एक लैब असिस्टेंट ने अपने ही घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका सुनीता सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल में लैब असिस्टेंट थी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती के शव को फंदे से नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना के समय सविता विहार में रहने वाली सुनीता का छोटा भाई बाहर बैठकर पढ़ाई कर रहा था, जबकि उसके पिता भी बाहर ही थे। इसी दौरान उसने कमरे में लगे पंखे के हुक में दुपट्टे से फंदा बनाया और अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

थोड़ी देर बाद जब घर के लोग अंदर कमरे में पहुंचे तो सुनीता को फंदे में लटका देख उनके होश उड़ गए। इसके बाद घर के लोग रोने चिल्लाने लगे। शोर सुन आसपास के लोग भी घटना स्थल पर जमा हो गए। सुनीता के शव को तत्काल फंदे से नीचे उतारा गया।
विज्ञापन


पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से जायजा लिया। अभी तक कोई सूसाइड नोट नहीं मिला, जिससे मौत का कारण पता चल सके। पुलिस के अनुसार मृतका का रिश्ता हो चुका था और नवंबर में उसकी शादी थी। फिलहाल पुलिस ने आत्महत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें