जम्मू पुलिस ने आज एक महिला को कुछ नशीले पदार्थो के साथ गिरफ्तार किया है। महिला के पास से पुलिस को तीन किलो गांजा मिला है।
रविवार सुबह 10 बजे पुलिस को मिली मुखबरी पर की गई छापेमारी में जम्मू के राजीवनगर इलाके में एक महिला को तीन किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया है।
नरवाल इंचार्ज नयात अली और त्रिकुटा नगर के एसएचओ चंचल सिंह के नेतृत्व में चलाए गए संयुक्त अभियान के तहत इस महिला को गिरफ्तार किया गया है।
यह महिला मूल रुप से चंड़ीगढ की रहने वाली थी। पिछले कुछ समय से वह जम्मू के राजीव नगर इलाके में रही थी। यहीं से वह नशीले पदार्थों का धंधा चला रही थी।
पुलिस ने इस महिला के खिलाफ एमडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।