फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कठुआ में अवैध शराब के ठिकानों पर छापेमारी

Wed, 01 Feb 2017 12:27 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/कठुआ
विज्ञापन
एक महिला भी गिरफ्तार - फोटो : demo pic
विज्ञापन
जम्मू संभाग के कठुआ में आबकारी विभाग ने अवैध रूप से शराब बनाने वालों के खिलाफ नकेल कसते हुए रविवार को जिले के विभिन्न गांवों में छापेमारी की और देसी लाहन नष्ट की। छापेमारी के दौरान विभाग ने देसी शराब की थैलियों सहित एक महिला को भी गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


आबकारी विभाग के अनुसार डीसी एग्जीक्यूटिव घन्श्याम सिंह के निर्देश पर ईटीओ संदीप गुप्ता द्वारा विभागीय टीम के साथ खोख्याल, कंगडयाल व छत्रयाल गांव में दबिश दी गई। इस दौरान उन्होंने खेतों में अवैध रूप बनाई जा रही लाहन को नष्ट किया।

साथ ही देसी शराब की थैलियों सहित एक महिला को गिरफ्तार किया है। विभाग ने इस संदर्भ में जम्मू-कश्मीर एक्साइज एक्ट की धारा 48 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस संदर्भ में अधिकारियों ने बताया कि आने वाले दिनों में भी इस तरह की औचक छापेमारी जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें