फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो महीने तक करता रहा रेप, गर्भवती होने पर हुआ खुलासा

Sun, 13 Mar 2016 05:09 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला /जम्मू

सार

  • महिला के गर्भवती होने पर उसकी हालत बिगड़ी तो इसका खुलासा हुआ।
  • आरोपी उसका पीछा करता हुआ उसके गांव तक पहुंच गया और सुनसान जगह देखकर उसने हवस का शिकार बनाया। 
विज्ञापन
rape - फोटो : Demo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शादीशुदा महिला के साथ दो महीने तक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरएस पुरा पुलिस स्टेशन में इसे लेकर केस दर्ज किया गया है। अभी तक आरोपी नहीं पकड़ा गया है। बताया जाता है कि महिला के गर्भवती होने पर उसकी हालत बिगड़ी तो इसका खुलासा हुआ। पीड़िता की हालत खराब होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार फलां मंडाल के रहने वाले युवक रवि कुमार ने करीब दो महीने पहले महिला से दुष्कर्म किया। पीड़ित का कहना है कि आरोपी उसका पीछा करता हुआ उसके गांव तक पहुंच गया और सुनसान जगह देखकर उसने हवस का शिकार बनाया। 

दो महीने तक वह महिला को डरा धमका कर उसके साथ लगातार दुष्कर्म करता रहा। इसके बाद जब युवक को पता चला कि युवती गर्भवती है तो उसने धमकी दी कि यदि उसने इसके बारे में किसी को बताया तो उसे जान से मार देगा। 
विज्ञापन


पीड़िता ने अपने परिवार वालों से यह सब छुपाया, लेकिन पिछले दो दिन से उसकी हालत काफी खराब हो गई तो उसने अपनी बहन को सारी कहानी बताई। शनिवार को पीड़िता वकील के साथ थाने पहुंची और पुलिस को सारी कहानी बताई। एसडीपीओ हरजीत सिंह का कहना है कि पीड़िता के बयानों पर केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें