जिला डोडा के गोहा मरमत के अंतर्गत पड़ने वाले दूरदराज गांव बाड़ी में डबल मर्डर का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया। एक महिला ने अपने प्रेमी और उसके दोस्ताें के साथ मिलकर पति और ससुर को कुल्हाड़ी से काट डाला।
हत्या करने के बाद शवों को झाड़ियों में छुपाकर कर महिला मायके चली गई। घटना के चौबीस घंटे बाद जब पुलिस को इसकी जानकारी मिली। महिला सहित दो को तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया। तीन आरोपियों की तलाश जारी है।
गांव के लोगों के मुताबिक बाड़ी निवासी शाम लाल की पत्नी रीना देवी के प्रेम प्रसंग को लेकर पति-पत्नी में वर्षों से झगड़ा होता रहता था। कई बार शाम लाल ने गांव के बुजुर्गों की पंचायत करवा कर मामला प्रकाश में लाया था।
कड़ी पूछताछ में महिला ने काबूला गुनाह
Murder
- फोटो : Demp Pic.
दर्ज केस के मुताबिक रविवार 23 अक्तूबर की रात को महिला ने दो बच्चों पवन (20) और सुनील (17) को गांव में रामलीला देखने भेज दी। जबकि बड़ा बेटा मुकेश (22) किसी रिश्तेदार के यहां गया हुआ था। मौका देखकर महिला रीना (42) ने अपने गांव के ही प्रेमी ओमप्रकाश और उसके तीन साथी सूरम चंद, गिरधारी लाल व संजय कुमार को बुलाया। सभी ने मिलकर महिला के पति शाम लाल तथा ससुर सुनीतो राम पर कुल्हाड़ी से प्रहार कर दोनों को मौत के घाट उतार दिया।
अस्सर थाना प्रभारी फारूक अहमद ने बताया कि सोमवार की सुबह गांव के किसी व्यक्ति ने फोन कर शाल लाल और उसके पिता के लापता होने की सूचना दी। इस पर दोनों की तुरंत तलाश शुरू की गई।
महिला से कड़ी पूछताछ की गई तो पता चला दोनों कि के शव उसके प्रेमी ओमप्रकाश के खेत में झाड़ियों के बीच छुपाया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि तत्काल ओमप्रकाश के भाई देसराज को हिरासत में लिया और ओमप्रकाश, सूरम चंद और गिरधारी लाल के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।