घाटी के राममुंशी बाग क्षेत्र में एक अज्ञात वाहन ने सड़क किनारे खड़े एक युवक राकेश कुमार पुत्र मोहिंदर लाल निवासी बख्शी नगर को कुचल दिया। हादसे को अंजाम देने वाली गाड़ी को लेकर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस अनुसार शाम के समय राकेश कुमार (बिट्टूू) अपनी टवेरा गाड़ी जेके-02एजे-3910 को लेकर जम्मू वापस आ रहा था।
किसी काम से वह गाड़ी से बाहर निकला और सड़क पर खड़ा था। अचानक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे कुचल दिया। इससे पहले कि लोग अज्ञात वाहन का पता करते। वह मौके से फरार हो गया। पुलिस को सूचना दी गई।
फ्लाइंग स्काड ने घटनास्थल पर जाकर राकेश कुमार को अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। राकेश कुमार की गाड़ी से मिले दस्तावेज से उसकी पहचान हुई। पुलिस अनुसार घरवालों को सूचना दे दी गई है। बुुधवार सुबह घरवालों के पहुंचने के बाद पोस्ट मार्टम कराया जाएगा।