फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानलेवा रफ्तार: दो वाहन अनियंत्रित होकर पलटे, दो की मौत

Thu, 14 Apr 2016 07:43 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
हादसा
विज्ञापन
मानसर में देव स्थान पर मुंडन सेरेमनी में शिरकत करने जा रहे एक परिवार का वाहन सड़क पर पलट गया। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में एक को बत्रा अस्पताल और तीन को जम्मू के मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


वहीं, बुधवार देर रात यात्रियों से भरी एक बस नगरोटा के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसमें एक यात्री की मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जीएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक हादसे के समय दोनों वाहनों की स्पीड काफी ज्यादा थी। चालकों का वाहन पर से नियंत्रण हटने से दोनों हादसे हुए। 

जानकारी के मुताबिक पहले मामले में जम्मू के भगवती नगर से पांच लोग बोलेरो गाड़ी में मानस में देव स्थान पर मुंडन सेरेमनी में हिस्सा लेने के लिए जा रहे थे। तभी सुर्रइंसर के पास जैथली मोड़ पर उनकी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसमें दिल्ली की रहने वाली सलोनी तलवार मौजूदा समय में भगवती नगर की मौत हो गई।
विज्ञापन


जबकि 27 वर्षीय सिद्धार्थ अबरोल को बत्रा अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। दोनों को अस्पताल में लाया गया, जहां डाक्टरों ने सलोनी को मृत घोषित कर दिया। परिवार के तीन अन्य सदस्यों नीतू अबरोल, राहुल कुमार, अशोक सैनी को जीएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की वजह गाड़ी पर नियंत्रण खो देना बताया जा रहा है। घायलों का कहना है कि वह मुंडन सेरेमनी में जा रहे थे, अचानक से यह हादसा हो गया। 

वहीं बुधवार देर रात यात्रियों से भरी एक तेज रफ्तार बस नगरोटा के पास अनियंत्रित होकर सड़क के बींचों बीच पलट गई। इसमें एक यात्री की मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे एसडीपीओ नगरोटा भारत भूषण ने घायलों को जवानों की मदद से अस्पताल पहुंचाया, जहां एक को मृत घोषित किया गया। हादसे में बस में सवार अन्य 30 यात्री सुरक्षित हैं।

एसडीपीओ का कहना है कि चालक के नियंत्रण खो देने से बस पंजग्रांई के पास सड़क पर पलट गई। इसमें बनिहाल के रहने वाले फारूक अहमद खान की मौत हो गई। यहीं के रहने वाले बिलाल अहमद और मोहम्मद शरीफ घायल हो गए। घायलों को जीएमसी में पहुंचाया गया है। हादसा रात को करीब एक बजे हुआ। बताया गया है कि बस की गति काफी तेज थी और अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें