फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वित्तमंत्री की कोठी में आगजनी का मामला

Thu, 14 Apr 2016 06:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,रोहतक
विज्ञापन
arrest - फोटो : file photo
विज्ञापन
 वित्तमंत्री कै प्टन अभिमन्यु की कोठी में आगजनी, लूटपाट और तोड़फोड़ के मामले में एसआइटी ने तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में झज्जर के गांव कोंधरावाली निवासी सुमित, किलोई निवासी रविंद्र और अजय शामिल हैं। इनमें से एक आरोपी के पास कोठी से चोरी किया गया चांदी का सिक्का भी बरामद हुआ है। बुधवार को तीनों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से सभी को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। वहीं, सिविल लाइन पुलिस ने भी उपद्रव के दौरान अशोका चौक पर आगजनी करने के मामले में गांधी कैंप के युवक को भी गिरफ्तार किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में सुनारिया जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


रिमांड अवधि में तीनों आरोपियों से आगजनी करने वाले अन्य लोगोें की शिनाख्त करवाई जाएगी। सुमित से पुलिस ने एक चांदी का सिक्का बरामद किया है। जब पुलिस ने सिक्के के बारे में आरोपी से पूछताछ की तो उसने खुलासा किया कि उसने वित्तमंत्री की कोठी से लूटपाट के दौरान सिक्का चोरी किया था। अब आरोपियों को वित्तमंत्री की कोठी में आगजनी की सीसीटीवी फुटेज दिखाई जा रही है। बता दें कि जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान मचे उपद्रव में उपद्रवियों ने 19 फरवरी को वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु की कोठी में आगजनी कर दी थी।

अशोका चौक पर चलाई थी बाइक
पुलिस ने अशोका चौक पर बाइक जलाने के मामले में गांधी कैंप के पंकज को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने 18 फरवरी को अशोका पर बाइक में आग लगाई थी। पुलिस ने उसे मॉडल टाउन से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें