फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो कारें भिड़ी, चार पुलिस कर्मियों सहित सात घायल

Tue, 19 Jul 2016 11:25 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
DEMO PIC - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
दो कारों की भिड़ंत में चार पुलिस कर्मियों सहित सात लोग घायल हो गए। घायलों को जीएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना नगरोटा के पंजग्राईं में सोमवार दोपहर हुई, जब एक उधमपुर की तरफ से और एक जम्मू से जा रही कार आपस में चौक पर टकरा गई। छुट्टी पर गए चार पुलिस कांस्टेबल कश्मीर संभाग के विभिन्न जिलों से वापस जम्मू ड्यूटी के लिए आ रहे थे, जो अलग-अलग जगहों पर तैनात हैं, इस हादसे में घायल हो गए।
विज्ञापन


घायल पुलिस कर्मियों में शोपियां के रहने वाले कांस्टेबल मोहम्मद इकबाल, मोहम्मद सुल्तान, बड़गाम के गुलाम अहमद और पुलवामा के मोहम्मद रफीक शामिल हैं। यह चारों छुट्टी काट कर जम्मू वापस आ रहे थे। 

वहीं उधमपुर की तरफ जा रही दूसरी कार में सवार घायलों में डोडा के रहने वाले मुदस्सर, बटमालू के रहने वाले मोहम्मद हमीद और पुलवामा के रहने वाले मोहम्मद शफी शामिल हैं। बताया जाता है कि चौक पर क्रास करते वक्त कारें आपस में टकरा गईं। 
विज्ञापन


हादसा होने के बाद राह चल रहे कई वाहन मौके पर रुक गए और इसके बारे में पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने हाईवे एंबुलेंस की मदद से घायलों को जीएमसी अस्पताल पहुंचाया। सबकी हालत स्थिर बताई जा रही है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें