फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीरः कुंजवानी बाईपास रोड से लूटा गया ट्रक विजयपुर से बरामद, लुटेरों को तलाश रही पुलिस

Tue, 21 Jan 2020 03:06 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर पुलिस - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

जम्मू शहर के बाग ए बाहु थाना क्षेत्र के तहत बाईपास रोड से तड़के लूटा गया ट्रक पुलिस ने विजयपुर से बरामद किया है। सरसों तेल से लोड ट्रक को चार से पांच लुटेरे चालक से मारपीट कर सोमवार तड़के तीन बजे लेकर फरार हो गए थे। इसमें 11 लाख रुपये का सरसों तेल लोड था। हिमाचल से सरसों तेल की सप्लाई लेकर आया यह ट्रक श्रीनगर जाना था लेकिन हाईवे बंद होने के चलते चालक ने इसे बाईपास रोड पर खड़ा कर दिया। ट्रक में लोड सामान सुरक्षित है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार हिमाचल प्रदेश के चंबा के रहने वाले शरीफ ने पुलिस को बताया कि वह हिमाचल के डमटाल से ट्रक नंबर एचपी11ए-4508 में सरसों का तेल लेकर आया था। यह तेल श्रीनगर जाना था। नेशनल हाइवे बंद होने के चलते ट्रक को बाईपास रोड पर खड़ा कर दिया गया।

सोमवार तड़के तीन बजे चार-पांच लोग उसके पास आए और मारपीट शुरू कर दी। उसके दो साथियों को भी पीटा गया। लुटेरे ट्रक लेकर फरार हो गए। शिकायत मिलने के बाद पुलिस की तरफ से इसकी जानकारी तमाम पुलिस स्टेशनों और पुलिस चौकियों में दे दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार सुबह यह ट्रक विजयपुर के पास खड़ा मिला। बाग ए बाहु के थाना प्रभारी सुनील कुमार का कहना है कि घटना होने के बाद ही इसकी जानकारी तमाम जगहों पर दे दी गई थी। शायद इसकी जानकारी ट्रक लेकर जाने वालों को लग गई। इसलिए डरकर वो ट्रक छोड़ कर भाग गए। ट्रक में रखा गया फिलहाल सारा माल सुरक्षित है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। ट्रक लेकर जाने वालों की तलाश की जा रही है। हिमाचल पुलिस से भी इसे लेकर बात की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें