आरएस पुरा मार्ग पर वीरवार को आरएस पुरा की ओर जा रहे एक वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक और पीछे बैठी महिला घायल हो गए। घटना के बाद टक्कर मारने का आरोपी वाहन चालक भाग निकला। मौके से गुजर रहे राहगीराें ने पुलिस को सूचित किया। इसके बाद पुलिस ने दोनाें घायलोें को उपजिला अस्पताल में पहुंचाया।
घायल बाइक चालक सुरेश कुमार जब्बोवाल गांव का रहने वाला बताया गया, जबकि घायल महिला की पहचान देर शाम तक नहीं हो सकी थी। बाइक चालक सुरेश के अनुसार चकरोई के पास महिला ने लिफ्ट मांगी थी।
घायल महिला के सिर मेें गंभीर चोट आने के कारण बोल पाने में असमर्थ है। साथ ही गंभीर हालत देख उन्हें जम्मू मेडिकल कालेज रेफर किया गया है। आरएस पुरा पुलिस ने मामला दर्ज कर टक्कर मारने वाले वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है।