फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CRIME: तवी में कूदे तीन चोरों का सुराग नहीं

Wed, 18 Mar 2015 09:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
तवी नदी के चौथे पुल के पास पुलिस के सामने तवी नदी में तैरकर भाग जाने वाले तीन चोरों का पुलिस पता नहीं लगा पाई। पकड़े गए एक अन्य चोर से पुलिस ने दो मोटरसाइकिल बरामद की हैं।
विज्ञापन


एक मोटरसाइकिल पीर मिट्ठा की है, तो दूसरी ग्रेटर कैलाश से चोरी हुई है। पकड़ा गया चोर बिश्नाह का रहने वाला है। पुलिस को पकड़े गए चोर ने भागे तीन अन्य के नाम भी बताए हैं, लेकिन पुलिस इनको पकड़ नहीं पाई।

मंगलवार को भगवती नगर के चौथे पुल पर पुलिस का नाका लगा देख चार युवक तवी में कूद गए। युवकों ने अपनी बाइक खड़ी की और वहां से तवी नदी में कूदे और तैर कर भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक युवक बीच ही फंस गया। इसे पुलिस ने गोताखोरों की मदद से पकड़ा था। एसडीपीओ हरजीत सिंह का कहना है कि भागे तीन चोरों को भी जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें