बटौत, किक्कर मोड़, शंपा रामबन में सोमवार की सुबह सवा नौ बजे एक दस टायर ट्राला साथ से गुजर रही कार पर पलट गया। इस दर्दनाक हादसे में दो महिलाओं सहित तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई।
JK03B9666 से सवार होकर तीनों जम्मू से श्रीनगर जा रहे थे। हादसे की सूचना मिलते ही बटौत पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त कार से तीनों को बहार निकाला।
खून से लथपथ तीनों कार सवारों को बटौत अस्पताल पहुंचाया गया,जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतकों के परिवार वालों को सूचित किया और परिजनों के पहुंचने पर बाद पोस्टमार्टम कर शव उन्हें सौंप दिए गए।
हादसे में मारे तीनों जम्मू के दश्मेश नगर डिग्यिना के रहने वाले हैं। अंनतनाग मटन में भी इनका घर है। लेकिन रास्ते में हादसे के शिकार हो गए। हादसे में मरने वालों में मोहिंदर कौर,पु्ष्पिदर कौर और सुखदेव सिंह शामिल हैं।
हादसे के समय कार सुखदेव सिंह चला रहे थे। पुलिस ने धारा 304A,के तहत ट्राला चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। ट्राला चालक फिलहाल फरार है।