फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम बदल कर उड़ा लिए हजारों

Tue, 07 Nov 2017 11:41 PM IST
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
विज्ञापन
- फोटो : DEMO PHOTO
विज्ञापन
पीर मिट्ठा पुलिस स्टेशन में धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है। पीडि़त की शिकायत पर पुलिस जांच करने में जुट गई है। मूल रूप से श्रीनगर और इस समय गुर्जर नगर के रहने वाले बिलाल अहमद ने शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बिलाल का कहना है कि कुछ अज्ञात लोगों ने उसका एटीएम कार्ड बदल लिया है। उसके अकाउंट से जालंधर और उधमपुर में करीब पचास हजार रुपये विभिन्न ट्रांजेक्शनों के माध्यम से निकाले गए हैं।
मंगलवार को जब उसने अपना एटीएम चेक करना चाहा तो पता चला कि उसके पास जो एटीएम कार्ड है, वो काम नहीं कर पा रहा। वह अपनी शिकायत लेकर बैंक के पास गया। यहां उसे पता चला कि यह उसका एटीएम कार्ड नहीं है। उसके एटीएम कार्ड का कहीं और उपयोग हुआ है और इतने पैसे निकाल लिए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें