फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक के चारों टायर ले उड़े चोर

Wed, 13 Aug 2014 06:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
दुकानों को निशाना बनाने के बाद अब चोरों ने वाहनों को अपना निशाना बनाना शुरू कर दिया है। मंगलवार देर रात को चोरों ने शहर के बीच से टिप्पर को चोरी करके औद्योगिक क्षेत्र बट्टलबालिया ले गए।
विज्ञापन


फिर ट्रक के चार टायर, बैटरी समेत हजारों की कीमत का सामान निकालकर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी थी।

टिप्पर नंबर जेके14-9534 चालक बिट्टु राम ने बताया कि मंगलवार रात करीब आठ बजे टिप्पर को राज सिनेमा के सामने धार रोड पर खड़ा करके अपने घर चला गया।
Trending Videos

ट्रक देखकर उड़ गए होश

बिट्टु राम ने बताया क‌ि ईंट की सप्लाई लेने के लिए सांबा जाना था, इसलिए बुधवार सुबह करीब चार बजे जब राज सिनेमा के बाहर पहुंचा तो टिप्पर गायब था। टिप्पर को न पाकर उसके होश उड़ गए।

उसने फौरन अपने साथियों के साथ संपर्क किया और इसकी जानकारी पुलिस को भी दी। उसने शहर के विभिन्न हिस्सों में टिप्पर को तलाश किया, लेकिन टिप्पर का कहीं कोई पता नहीं चला।

फिर सुबह करीब नौ बजे किसी ने सूचना दी कि टिप्पर औद्योगिक क्षेत्र बट्टलबालिया में खड़ा है। जब वह मौके पर पहुंचा तो टिप्पर की हालत देखकर उसका रंग उड़ गया।
विज्ञापन

द‌िनों द‌िन बढ़ रहे है चोरी के केस

चोर टिप्पर के पिछले चार टायर, दो बैटरी, टूल बाक्स व करीब 50 लीटर डीजल पर हाथ साफ कर गए थे। कुछ समय के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी थी। वहीं शहर में दिन व दिन बढ़ रहे चोरी के मामलों को लेकर शहरवासियों में काफी रोष है।

शहरवासियों का कहना है कि स्वतंत्रता दिवस को लेकर शहर में सुरक्षा के कड़े प्रबंध है, लेकिन इसके बावजूद चोर चोरी की वारदातों को अंजाम देकर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़ा कर रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें