फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्दी के साथ-साथ शहर में चोरियां भी बढ़ी

Sat, 13 Dec 2014 07:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में सर्दी बढ़ने के साथ ही चोरियां बढ़ने लगी हैं। लोग अंधेरा जल्द होने के कारण अपने घरों में दुबक जाते हैं, तो पीछे चोर मौका पाकर हाथ साफ कर जाते हैं। मुल्ला चक्क के एक घर में सेंध लगाकर चोरों ने शुक्रवार की देर रात को सोने के गहने चोरी कर लिए।
विज्ञापन


मामला अरनियां थाने का है। पीड़ित मुल्ला चक्क निवासी राज कुमारी ने इसकी शिकायत पुलिस को दी तो पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।

जानकारी के मुताबिक मुल्ला चक्क निवासी राज कुमार ने पुलिस को बताया कि रोजाना की तरह रात का खाना खाने के बाद वे सो गए थे। सुबह उठकर देखा तो उनकी अलमारी खुली हुई थी, जिसमें से सोने के गहने गायब थे। उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया।

गाड़ी का म्यूजिक सिस्टम चुराया

शुक्रवार की देर रात चोरों ने रेल हेड कांप्लेक्स में खड़ी एक गाड़ी में से म्यूजिक सिस्टम चुरा लिया। सुबह आकर जब त्रिकुटा नगर निवासी भूपिंद्र कुमार कौल ने देखा तो उनकी कार में से म्यूजिक सिस्टम चोरी कर लिया गया था।
विज्ञापन

भूपिंद्र के मुताबिक उन्होंने अपनी कार चैंबर आफिस के सामने पार्किंग में खड़ी की थी। उनकी शिकायत पर त्रिकुटा नगर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें