फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने स्कूल से हजारों का माल उड़ाया

Sat, 13 Sep 2014 11:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
विज्ञापन
विज्ञापन
जहां एक तरफ लोग बाढ़ और बारिश से मची तबाही के सदमे से उबरने का प्रयास कर रहे हैं और राहत के लिए गुहार लगा रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ कुछ लोग अभी भी अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। शुक्रवार की रात शहर के कन्याओं के सरकारी मिडिल स्कूल में चोरों ने सेंध लगाई और हजारों रुपये का सामान चुरा लिया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, चोरों ने स्कूल के मुख्य गेट पर लगा ताला तोड़ कर अंदर जाने का प्रयास किया, लेकिन इसमें सफल नहीं होने पर खिड़की तोड़ कर कमरे में घुसे और सामान पर हाथ साफ कर दिया। स्कूल के हेडमास्टर शाहबाज खान के अनुसार, चोरों ने स्कूल की कंप्यूटर लैब और आफिस को अपना निशाना बनाया।

लैब से दो कंप्यूटर मानिटर, दो सीपीयू और दो यूपीएस के साथ कुछ अन्य सामान चुरा लिया। वहीं स्कूल के हेड मास्टर के कार्यालय में चोरों ने आलमारी तोड़ कर कुछ जरूरी सामान और बच्चों को बांटने के लिए रखी गई पुस्तकें व अन्य स्टेशनरी की आइटमें चुरा लीं। हेडमास्टर के अनुसार पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवा दी गई है।
विज्ञापन


वहीं इस बारे में एसएचओ राजोरी ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। एसएचओ ने बताया कि स्कूल के कमरों से फिंगर प्रिंट व अन्य सबूत भी इकट्ठे कर लिए गए हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें