फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल सुधार गृह से भागा नानी का हत्यारा किशोर

Sun, 12 Jun 2016 01:07 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
jail
विज्ञापन
कसबे के बाल सुधार गृह में रह रहा हत्या का आरोपी एक किशोर शनिवार तड़के खिड़की की लोहे की ग्रिल तोड़ कर भाग निकला। किशोर संजय रैणा पुत्र बसीराम रैणा निवासी रतनू चक्क, बिश्नाह का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि शनिवार को तड़के बाल सुधार गृह में मुस्लिम धर्म के अन्य किशोर सहरी के लिए उठे थे।
विज्ञापन


इसी बीच संजय मौका देखकर वहां से भाग निकला। सुबह सात बजे के करीब जब वहां नियुक्त पुुलिसकर्मियों को संजय नहीं मिला, तो तलाश शुरू हुई। पुलिसकर्मियों को भवन के  पीछे रोशनदान की लोहे की ग्रिल टूटी हुई मिली। यहीं से संजय भागा होगा। 

आरएस पुरा पुलिस थाना में सूचना देने पर संजय को पकड़ने के लिए कई स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया गया, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं चल पाया। बताया जा रहा है कि संजय को अपनी नानी की हत्या के मामले में पुलिस थाना गंग्याल में वर्ष 2014 में एफआईआर 5 /2014 धारा 302, 449 आरपीसी के अंतर्गत मामला दर्ज होने पर आरएस पुरा के बाल सुधार गृह में रखा गया था। संजय वहां तैनात एक पुलिसकर्मी का मोबाइल भी चुराकर ले गया है, जो बंद है। 
विज्ञापन


आरएस पुरा बाल सुधान गृह में नियुक्त सुपरिंटेंडेंट मोहित भारती का कहना है कि भवन में सुरक्षा संबंधी खामियों होने पर विभाग के उच्चाधिकारियों को लिखा गया था। फिलहाल कड़ी निगरानी के बाद संजय कैसे भाग निकला, इसकी पड़ताल की जाएगी। 

सेंट्रल जेल भेजे जाने के डर से भागा
सूत्रों की मानें तो संजय को 28 फरवरी 2014 को 18 वर्ष से कम उम्र होने पर आरएस पुरा के बाल सुधार गृह में लाया गया था। अब उसकी उम्र 18 वर्ष हो जाने पर उसे सेंट्रल जेल में भेजा जाना था। इससे डर कर वह भाग निकला। 

संजय ने की है शादी
संजय के साथ बंद अन्य नौ किशोरों का कहना है कि उसने शादी कर रखी है। इतना ही नहीं संजय की पत्नी बाल सुधार गृह में अक्सर उससे मिलने आती रही है। शुक्रवार को भी संजय के परिजन मिलने के लिए आए हुए थे।  बाल सुधार गृह में उसने कई पेंटिग भी बनाकर लगा रखी थी। यहां तैनात पुलिस कर्मियों व अधिकारियों को वह अपने विश्वास में रखा हुआ था। संजय की आयु 18 वर्ष से कम होने पर शादी करने व उसकी सही जन्मतिथि के बारे में बाल सुधार गृह के सुपरिंटेंडेंट ने किसी तरह की जानकारी से इंकार किया है। 

पिछले साल भी भाग थे तीन किशोर
एक हवलदार सहित कुल चार पुलिस कर्मी आरएस पुरा के बाल सुधार गृह में तैनात हैं। पिछले साल भी यहां से तीन किशोर भाग निकले थे। हालांकि बाद में पुलिस ने इन्हें पकड़ लिया था। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें