फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर कटी लाश की नहीं हुई पहचान

Tue, 27 Oct 2015 11:40 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के तूरगाला जंगल में सिर कटा शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। परिस्थितियों को देखते हुए हत्या की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन


पुलिस ने मंगलवार को जंगल के काफी क्षेत्र को खंगाला, लेकिन सिर कहीं नहीं मिला। धड़ पर सफेद शर्ट और नीले रंग की जींस है।

पुलिस ने आसपास इलाके के लोगों को बुलाकर धड़ की पहचान करवानी चाही, लेकिन कोई भी शिनाख्त नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने शव को जीएमसी के शवगृह में पहुंच दिया। इसके साथ ही मामला दर्ज कर लिया।

मृतक की उम्र 30-35 साल के करीब है। पुलिस का कहना है कि सिर मिलने के बाद ही पहचान हो पाएगी। सिर्फ धड़ को देखकर पहचान कर पाना मुश्किल है।

सफेद शर्ट और नीली जींस पहनने के अलावा और कुछ पता नहीं चल पाया है। पोस्टमार्टम के दौरान धड़ पर किसी प्रकार का निशान, टैटू या अन्य ऐसे तथ्य ढूंढने का प्रयास किया जाएगा, जिससे पहचान हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौकियों और थाने में मृतक के पहनावे के बारे में बताकर पता लगाने का प्रयास किया जाएगा। अगर कोई संबंधित व्यक्ति संपर्क में आता है तो शिनाख्त करवाई जाएगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें