फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीरः बनिहाल में मिला संदिग्ध बॉक्स, मचा हड़कंप, दो घंटे प्रभावित रहा यातायात

Wed, 26 Feb 2020 01:06 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
गश्ती दल को मिला एक बॉक्स
विज्ञापन

जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बनिहाल के निकट चशील इलाके में सेना के गश्ती दल को एक बॉक्स मिला। इसके लेकर क्षेत्र के लोगों में हड़कंप मच गया। सेना ने तत्काल ही दोनों तरफ से वाहनों की आवाजाही रोक दी और बाक्स की जांच के लिए मौके पर बम निरोधक दस्ता बुलाया।

विज्ञापन


जांच में बाक्स में कुछ बोतलें भरी मिलीं। इनमें किसी प्रकार का लिक्विड भरा है। इसके अलावा जांच के दौरान एक मोबाइल पावर बैंक भी मिला। जिसकी भी गहनता से जांच की गई। पूरी तरह से आश्वस्त होने के बाद हाईवे पर यातायात सुचारु किया गया।

जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह सेना की आरओपी गश्ती कर रही थी। करीब नौ बजे बनिहाल के निकट चशील इलाके में गश्त के दौरान जवानों को एक बाक्स पड़ा दिखाई दिया। वाहनों की आवाजाही रोक दी। और जांच की लिए बम निरोध दस्ता बुलाया।
विज्ञापन


बाक्स से 6-7 बोतलें बरामद हुईं। इनमें किसी प्रकार का लिक्विड भरा हुआ था। एसएसपी हसीबुर्रहमान ने बताया कि इस क्षेत्र में इस प्रकार की यह दूसरी घटना है। इससे पहले भी एक बाक्स मिला था, जिसमें से ड्राई फ्रूट बरामद हुए थे। इस तरह के बाक्स मिलने से यह आशंका जरूर जताई जा रही है कि क्षेत्र का माहौल बिगाड़ने की कोशिश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें