फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देर रात एसपी देहात के बेटे से हजारों लूटे

Fri, 29 Aug 2014 01:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू के तालाब तिल्लो इलाके में एसपी ग्रामीण के बेटे से कुछ लोगों ने ड्राइविंग लाइसेंस छीन लिया। युवकों ने बदतमीजी करते हुए नकदी भी छीन ली। पुलिस अधिकारी का बेटा किसी काम से अपने दोस्तों के साथ वहां गया था। युवक ने इसकी जानकारी अपने पिता को दी तो उन्होंने उसे नवाबाद थाने में शिकायत दर्ज कराने के लिए कहा।
विज्ञापन


पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ लाइसेंस और रुपये छीनने का केस दर्ज कर लिया है। युवकों की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी मुताबिक पुलिस अधिकारी एसपी ग्रामीण मोहन लाल कैथ का बेटा शुभम कैथ तालाब तिल्लो इलाके में अपने दोस्तों के साथ किसी काम से गया था। एक जगह वह दोस्तों के साथ खड़ा था तभी एक कार से कुछ युवक वहां पहुंचे।

वह युवक शुभम के पास गए बदतमीजी करने लगे। उन्होंने शुभम के दोनों हाथ पकड़े और जेब से ड्राइविंग लाइसेंस निकाल लिया। इसके साथ ही जेब से तीन हजार रुपये भी निकाल लिए। बाद में गालियां देते हुए फरार हो गए। घटनास्थल पर कुछ मिनटों के लिए विवाद का माहौल बन गया, लेकिन भीड़ जुटने से पहले ही आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन


शुभम ने गाड़ी का नंबर नोट कर दिया और पुलिस को सारी घटना की जानकारी दी। उसने कार नंबर जेके 02 एम 0567 बताकर एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस अज्ञात लोगों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें