फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे ने बेची पिता की दुकानें, मां ने कराया मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
पुश्तैनी चीजों की संभाल के लिए बुजुर्ग जहां पीढ़ी दर पीढ़ी अपने बच्चों को प्रेरित करते रहते हैं। वहीं आरएस पुरा में एक बेटे ने फर्जी दस्तावेज बनाकर पिता की ही संपत्ति को बेच डाला। इस पर प्यारी कौर ने अपने बेटे जगतार सिंह सहित उसके तीन साथी गुरमीत सिंह, हरनाम सिंह और राज कुमार के खिलाफ आरएस पुरा थाने में धोखाधड़ी का केस दर्ज करवाया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक प्यारी कौर की आरएस पुरा में कुछ दुकानें हैं। उनका बेटा जगतार सिंह कई बार दुकानों की मांग कर चुका था, लेकिन प्यारी कौर सही वक्त आने तक उसे इंतजार करने के लिए कहती रही थी। ऐसे में जगतार ने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर फर्जी दस्तावेज तैयार किए और आरएस पुरा में दो दुकानें बेच डालीं।

खरीदार लोग जब दुकानें खोलने के लिए पहुंचे तो प्यारी कौर ने इसका विरोध किया, तब उसने पुलिस को शिकायत दी कि उसके पति की सारी संपत्ति से जुड़े कागज उसके पास हैं, लेकिन बेटे ने फर्जी दस्तावेज तैयार करके दो दुकानें बेच दी हैं। इस पर पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेची गई जमीन के फर्जी निकले दस्तावेज

वहीं कानाचक्क थाना के अंतर्गत पुरखू इलाके में फर्जी दस्तावेज दिखाकर जमीन बेचने पर चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने पीड़ित पुरखू निवासी राधे श्याम की शिकायत पर पुरखू के ही रहने वाले संपूर्ण सिंह, पूरण सिंह, सुशील और अंजू के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

पुलिस के मुताबिक राधे श्याम ने शिकायत में बताया कि उन्होंने कुछ समय पहले उक्त लोगों से जमीन खरीदी थी, जब वह कागजी कार्यों में जमीन अपने नाम करवाने के लिए गए तो वहां पर दस्तावेज पूरे नहीं थे और कुछ दस्तावेज फर्जी भी बताए गए।

जब उन्होंने संबंधित लोगों से इस बारे में बात की तो उन्होंने उसे नजरअंदाज करना शुरू कर दिया। कई बार संबंधित लोगों से मिला भी, लेकिन कोई सकारात्मक जवाब नहीं मिला। ऐसे में उन्होंने उक्त चारों लोगों के खिलाफ कानाचक्क थाने में शिकायत दी तो पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने केस दर्ज करके मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें