फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट के दो मामलों में छह लोग घायल

Fri, 15 Apr 2016 10:07 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
वारदात - फोटो : buerue
विज्ञापन
घरोटा व कानाचक्क क्षेत्र में घरेलू मारपीट के कारण एक पुलिस एसपीओ, दो महिलाओं सहित चार लोग घायल हो गए। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कानाचक्क थाना क्षेत्र के कंगरेल गांव मेें जमीन के विवाद के कारण पुलिस एसपीओ सहित दो लोग घायल हो गए। पुलिस एसपीओ सुनील कुमार और दूसरे पक्ष के रामनाथ घायल हुए। दोनों घायलों का जीएमसी में उपचार कराया गया।

पुलिस के अनुसार मामला घरेलू है और इस मामले में दोनों पक्षों के बीच बातचीत चल रही है। उधर, घरोटा थाना क्षेत्र में भी भलवाल गांव में भूमि विवाद के कारण दो महिलाएं सहित चार लोग घायल हो गए। दो घायलों ने अपना उपचार जीएमसी में कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि अन्य दो को भलवाल के ही स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में घरोटा पुलिस की जांच चल रही है। घरोटा पुलिस के अनुसार इस मामले में दोनों पक्ष अपने तर्क दे रहे हैं और पुलिस इनके बयान दर्ज करने के बाद ही मामला दर्ज करेगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें